रीवा में जन्मा 'एलियन' जैसा बच्चा, रहस्यमयी घटना ने सबको किया हैरान

Thursday, 24 July 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के चाकघाट से एक हैरान करने वाली खबर! एक महिला ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसकी शक्ल देख डॉक्टर भी चौंक गए। नवजात का चेहरा और शरीर एलियन जैसा बताया जा रहा है। त्योंथर तहसील के ढकरा सोनौरी गांव की प्रियंका पटेल को प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें चाकघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह उनकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। मां स्वस्थ है, लेकिन बच्चे की हालत असामान्य। उसका शरीर क्षत-विक्षत और शक्ल एलियन जैसी है। बच्चे की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे तुरंत रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया। नवजात को ICU में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। यह अनोखा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस रहस्यमयी घटना ने सबको हैरान कर दिया है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved