रीवा में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो और बाइक की टक्कर, दो बच्चे सहित बाइक सवार घायल

Thursday, 24 July 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र के मध्यपुर में अल्ट्राटेक डिस्पैच गेट के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कूली बच्चों से भरी ऑटो और बाइक की टक्कर में दो स्कूली बच्चे और बाइक सवार शुभम तिवारी घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब ऑटो में सवार बच्चे स्कूल जा रहे थे और विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। 

घायल बाइक सवार शुभम तिवारी, जो झाझर गांव के निवासी हैं, ने बताया कि वह ड्यूटी से लौट रहे थे। तभी ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और उनकी बाइक से टकरा गया। ऑटो में क्षमता से अधिक 14 बच्चे सवार थे, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे में ऑटो से गिरकर दो बच्चे घायल हो गए, जबकि बाइक सवार को भी चोटें आईं। घायलों को तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और ऑटो चालक की लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved