सतना में पारिवारिक विवाद के चलते नदी में कूदे पति-पत्नी, पुलिस और मछुआरों ने बचाई जान

Sunday, 6 July 2025

/ by BM Dwivedi


शनिवार रात सतना के माधवगढ़ स्थित पुल से 23 वर्षीय प्रियंका रावत ने टमस नदी में छलांग लगा दी। पत्नी को कूदते देख पति प्रदीप रावत भी नदी में कूद गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोलगवां थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह ने स्थानीय मछुआरों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
दंपती को जिला अस्पताल सतना ले जाया गया, जहां प्रियंका का इलाज चल रहा है। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। त्योंधरी निवासी प्रियंका 5 दिन पहले ससुराल में विवाद के बाद सतना में किराए के कमरे में रह रही थी। शनिवार को पति प्रदीप ने कमरा खाली कराया और उसे वापस त्योंधरी ले जा रहा था, तभी नाराज प्रियंका ने नदी में छलांग लगा दी। प्रदीप के अनुसार, प्रियंका छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी। कोलगवां पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved