मैहर के अमरपाटन में कच्ची दीवार ढहने से हादसा, मलबे में दबी महिला

Friday, 11 July 2025

/ by BM Dwivedi

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 में बीती रात करीब 9 बजे लगातार बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में 50 वर्षीय मुन्नी रजक मलबे में दब गईं। घटना के समय मुन्नी बाई अपने परिवार के साथ घर पर थीं और एक कमरे में टीवी देख रही थीं, तभी नमी से कमजोर हुई 7 फीट ऊंची कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबे में दबी मुन्नी बाई को बाहर निकाला और उन्हें अमरपाटन के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति अब स्थिर है। अमरपाटन थाना प्रभारी के.पी. त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद महिला को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved