मध्य प्रदेश के सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम कटौदा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ भालचंद्र गोंड ने अपनी पत्नी पुष्पा गोंड पर चरित्र संदेह के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात भालचंद्र और पुष्पा के बीच चरित्र को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर भालचंद्र ने पुष्पा पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मजगवां थाना पुलिस मौके पर पहुँची और पुष्पा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सतना रेफर किए जाने के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। भालचंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जाँच में पता चला कि आरोपी ने डायल 100 पर स्वयं सूचना दी थी। पुलिस मामले की गहराई से जाँच कर रही है।

No comments
Post a Comment