रीवा: शहर की बिछिया नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन मिला है। शव शहर से लगभग 12-15 किमी दूर शाहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के खड्डा गांव के समीप बीहर नदी में पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को बिछिया निवासी आर्यन खान, पिता कमरुल हसन, अपने दोस्तों के साथ नदी में रील बनाने के लिए छलांग लगाई थी। इस दौरान उसके दोस्त तैरकर किनारे पहुंच गए, लेकिन आर्यन तेज धार में बह गया। दो दिनों तक चली तलाश के बाद कोई सुराग नहीं मिला था। आज रविवार सुबह उसका शव खड्डा गांव के पास बिहार नदी में देखा गया। मृतक की पहचान आर्यन के रूप में की गई है, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

No comments
Post a Comment