रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र के सथनी गांव में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण किशन नाले में बाढ़ की स्थिति बन गई है। इस वजह से गांव में निर्माणाधीन अस्पताल भवन में काम कर रहे 8 मजदूर फंस गए हैं। भवन के चारों ओर 20 से 30 फुट पानी भर गया है, जिसके कारण मजदूर भवन के ऊपरी हिस्से में शरण लिए हुए हैं। सूचना मिलते ही सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment