Rewa News: विश्व धरोहर सप्ताह पर बच्चों ने कल्पनाशीलता को कैनवास पर उकेरा

Monday, 24 November 2025

/ by BM Dwivedi

विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर जिला पुरातत्व संग्रहालय व्यंकट भवन रीवा में सोमवार को रंगारंग चित्रकला प्रतियोगिता और ज्ञानवर्धक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संरक्षणालय, पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय, मध्यप्रदेश शासन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। 

सुबह साढ़े दस बजे संग्रहालय परिसर में शुरू हुए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों-युवाओं में हमारी अमूल्य सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा कला के जरिए उन्हें इतिहास और विरासत से जोड़ना रहा। 

विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और विश्व धरोहर स्थलों से प्रेरित अपनी कल्पनाशीलता को कैनवास पर उकेरा। साथ ही विश्व धरोहर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा रोचक व्याख्यान दिए गए। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों व युवाओं में हमारी धरोहरों को सहेजने और संवारने की भावना को नई ऊर्जा मिली। आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और संस्कृति प्रेमी शामिल हुए।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved