Anuppur News: अनूपपुर में 1.80 करोड़ का गांजा जब्त, सतना और सीधी के दो आरोपी गिरफ्तार

Friday, 26 December 2025

/ by BM Dwivedi

मध्य प्रदेश एसटीएफ जबलपुर ने अनूपपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 599 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल ट्रक भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई जैतहरी थाना क्षेत्र के घने जंगल मार्ग पर ऑक्सीजन प्लांट के पास की गई। एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के संबल से ट्रक में बड़ी खेप गांजे की लोड कर मध्य प्रदेश लाई जा रही है। सूचना के बाद एसटीएफ टीम ने छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा से ट्रक का पीछा शुरू किया और जैतहरी के पास उसे रोक लिया। तलाशी में पता चला कि ट्रक में लोहे की चादर से एक गुप्त कंपार्टमेंट बनाया गया था, जिसमें गांजे के पैकेट छिपाए गए थे। यह कंपार्टमेंट बाहर से दिखाई नहीं देता था। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में धनंजय सिंह निवासी दीनापुर, जिला सतना और अंकित विश्वकर्मा निवासी ग्राम कामर्दी, जिला सीधी शामिल हैं। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved