Rewa news : रीवा में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एयरबैग ने बचाई चालक की जान

Friday, 26 December 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के सिलपरा-रतहरा रिंग रोड पर कोठी मोड़ के पास सुबह करीब साढ़े बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार कई पलटियां खाकर सड़क पर आ गई। इस हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आईं, लेकिन उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, कार सवार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के निवासी थे। वे रीवा में अपने रिश्तेदार से मिलने आ रहे थे। तभी सिलपरा रोड पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। 

गनीमत रही कि कार में एयरबैग खुल गए, जिससे चालक को गंभीर चोट नहीं लगी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग या चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved