मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए युवाओं ने राष्ट्र निर्माण और नवाचार पर अपनी सोच साझा की। इस संवाद मंच का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नीति निर्माण, तकनीक और विकास से जुड़े मुद्दों पर खुलकर विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम में रीवा जिले के युवा नेता मृदुल तिवारी ने विशेष प्रभाव छोड़ा। मृदुल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर गहन चर्चा करते हुए सवाल उठाया कि भारत जैसे तकनीकी रूप से सक्षम देश में स्वदेशी AI प्लेटफॉर्म क्यों नहीं विकसित किए जा रहे? उन्होंने जोर देकर कहा कि युवा और संस्थान बड़ी संख्या में विदेशी AI टूल्स पर निर्भर हैं, जबकि भारत में ही ऐसे प्लेटफॉर्म बनाने से आत्मनिर्भरता मजबूत होगी। मृदुल तिवारी ने आगे कहा, “स्वदेशी AI और डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने से न केवल डेटा सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि युवाओं को रोजगार, शोध और नवाचार के नए अवसर मिलेंगे।”

No comments
Post a Comment