GST raid in Rewa: जीएसटी छापे के दौरान व्यापारी की तबीयत बिगड़ी, दुकान-गोदाम सील, रोकी कार्रवाई

Thursday, 25 December 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के कटरा क्षेत्र में पान मसाला कारोबारी मोहनलाल जायसवाल के घर, दुकान और गोदाम पर जीएसटी एंटी-इवेजन टीम की छापेमारी के दौरान व्यापारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे टीम को कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी। उपायुक्त उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार से शुरू हुई यह संयुक्त कार्रवाई पिछले दो दिनों से जारी थी। 

जांच के दौरान मोहनलाल जायसवाल को अचानक हाई बीपी और घबराहट की शिकायत हुई। टीम ने तुरंत उन्हें अस्पताल भेजकर चिकित्सकीय जांच कराई और छापेमारी स्थगित कर दी। व्यापारी के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद ही आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग ने उनकी दुकान और गोदाम को सील कर दिया है। यह कार्रवाई जीएसटी चोरी या अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही थी। मामले की आगे की जांच जारी है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved