मध्य प्रदेश के मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन करने आए नागपुर के एक परिवार की मर्सिडीज कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए। कुछ ही पलों में लग्जरी कार आग की लपटों में घिरकर पूरी तरह जल गई।
कूदकर बचाई जान यह हादसा नेशनल हाईवे-30 पर हरदुआ के पास शुक्रवार देर रात हुआ। नागपुर निवासी देवेश अपने परिवार के चार सदस्यों और एक साथी के साथ मर्सिडीज कार से मैहर आए थे। मां शारदा के दर्शन करने के बाद वे कार से मैहर के आसपास घूम रहे थे। तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा। धुआं देखते ही कार में सवार सभी लोगों ने तुरंत वाहन से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही सेकंड में पूरी कार आग के गोले में बदल गई। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।फायर ब्रिगेड ने काबू पाई आगघटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी तुरंत पहुंचकर स्थिति संभाली और ट्रैफिक को सामान्य किया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। परिवार सुरक्षित है, लेकिन उनकी लग्जरी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

No comments
Post a Comment