TRS College Rewa रीवा के बी.एससी. द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक तिवारी ने पूरे विंध्य क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें नई दिल्ली में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का सम्मान मिला है। अभिषेक को एनसीसी बालक कैडेट विंग में कमांडर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। देशभर से इस प्रतिष्ठित परेड के लिए चुनिंदा कैडेट्स का चयन हुआ है, जिसमें मध्य प्रदेश से 136 कैडेट शामिल हैं। रीवा जिले से अभिषेक तिवारी एकमात्र चयनित छात्र हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व की लहर दौड़ गई है। बतादें कि अभिषेक मूलतः सतना जिले के ग्राम हरदुआ, तहसील रामनगर के रहने वाले हैं।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अर्पिता अवस्थी ने अभिषेक की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए गर्व जताया। उन्होंने एनसीसी विभाग व प्रशिक्षकों की भूमिका की सराहना की। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने भी अभिषेक की सफलता पर खुशी जाहिर की है। अभिषेक के पिता वीरेश तिवारी को यह खुशखबरी मिलते ही अपार हर्ष हुआ। पूरे परिवार और गांव में जश्न का माहौल है।
अभिषेक की यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और टीआरएस कॉलेज के उत्कृष्ट एनसीसी प्रशिक्षण का परिणाम है। विंध्य के युवाओं के लिए यह एक प्रेरणादायक उपलब्धि है।
अभिषेक की यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और टीआरएस कॉलेज के उत्कृष्ट एनसीसी प्रशिक्षण का परिणाम है। विंध्य के युवाओं के लिए यह एक प्रेरणादायक उपलब्धि है।

No comments
Post a Comment