Rewa News: रीवा में NHAI की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने पर हंगामा

Friday, 26 December 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के चोरहटा क्षेत्र में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई। तहसील न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने पहुंची। मामला चोरहटा स्थित टाटा मोटर्स के ठीक सामने का है, जो शासकीय भूमि है। 

बताया गया कि धर्मेंद्र त्रिपाठी ने इस पर जबरन कब्जा कर मकान और दुकानें बना लीं। तहसील न्यायालय ने पहले स्थगन आदेश दिया था, लेकिन उसके बावजूद निर्माण जारी रखा गया। बाद में न्यायालय ने बेदखली का आदेश जारी किया और अतिक्रमणकारी को कब्जा हटाने के लिए 10 दिन का समय दिया। समयावधि पूरी होने पर भी कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद नायब तहसीलदार, राजस्व टीम, नगर निगम कर्मी और चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही धर्मेंद्र त्रिपाठी ने विरोध जताया। उन्होंने दावा किया कि यह उनकी 50 साल पुरानी पुश्तैनी जमीन है और उन्होंने समय-समय पर कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved