Rewa News: छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव, भाई ने पड़ोसी युवक पर लगाया हत्या का आरोप

Thursday, 25 December 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले में सिरमौर थाना क्षेत्र के ग्राम टाटा बदराव में एक 17 वर्षीय छात्रा का शव मामा के घर के पास कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पूर्णिमा द्विवेदी, निवासी ग्राम गढ़वा थाना चोरहटा के रूप में हुई है। वह कक्षा 12वीं की छात्रा थी। 

जानकारी के अनुसार, पूर्णिमा 22 दिसंबर को अपने मामा के घर टाटा बदराव गई थी। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह घर से निकली, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। देर रात परिजनों को कुएं में गिरने की सूचना मिली। बुधवार सुबह परिजनों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला। शव पर फिलहाल कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और पीएम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 

मृतका के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्णिमा मामा के घर के बगल में रहने वाले राहुल मिश्रा नाम के युवक से संपर्क में थी। भाई का कहना है कि शाम 6 बजे पूर्णिमा ने घर पर फोन किया था, उसके बाद कुछ अनहोनी हुई होगी। आरोपी युवक फिलहाल गांव से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved