Rewa News: मुंबई रे#प केस का फरार आरोपी रीवा में गमले बेचते गिरफ्तार

Wednesday, 24 December 2025

/ by BM Dwivedi

मुंबई में रेप की घटना को अंजाम देने के बाद महीनों से फरार चल रहे आरोपी शहजात अली को रीवा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर रीवा में रह रहा था और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए गमले बेचने का काम कर रहा था। महाराष्ट्र के अर्नाला पुलिस स्टेशन में दर्ज रेप के मामले में आरोपी शहजात अली की तलाश लंबे समय से चल रही थी। 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह रीवा के समान थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना की तस्दीक के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम रीवा पहुंची। स्थानीय समान थाना पुलिस की सहायता से देर रात दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, शहजात अली बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। वारदात के बाद से वह लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा था। रीवा में आम नागरिक की तरह रहते हुए वह दिनभर गमले बेचता था, जिससे किसी को शक नहीं होता। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई पुलिस टीम उसे महाराष्ट्र ले गई, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved