मुंबई से चोरी या गुम हुए बड़ी संख्या में मोबाइल फोन रीवा जिले में सक्रिय पाए गए हैं। इनकी बरामदगी के लिए मुंबई पुलिस की एक स्पेशल टीम रीवा पहुंची है, जिसने अब तक 12 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिए हैं। मुंबई पुलिस ने चोरी और गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए पूरे देश में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। विभिन्न राज्यों में टीमें भेजी गई हैं। मध्य प्रदेश में एसआई रसूल सैयद के नेतृत्व में टीम रीवा पहुंची। साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस करने पर पता चला कि मुंबई से चोरी/गुम हुए करीब 35 मोबाइल रीवा क्षेत्र में सक्रिय हैं।
सबसे ज्यादा मोबाइल सुहागी क्षेत्र में सक्रियसर्वाधिक मोबाइल सुहागी और चाकघाट इलाके में ट्रेस हुए। सुहागी क्षेत्र में 12 मोबाइल सक्रिय थे, जिनमें से पुलिस ने 6 बरामद कर लिए। इसके अलावा:
- नईगढ़ी और चाकघाट क्षेत्र में 2-2 मोबाइल बरामद।
- त्यौंथर चौकी क्षेत्र में भी 2 मोबाइल मिले।
- शहर के विभिन्न हिस्सों में 4 मोबाइल अभी भी सक्रिय हैं, जिनकी तलाश जारी है।

No comments
Post a Comment