रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ी मोहल्ले के समीप बीहर उन्नत पुल पर देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय युवक समीर जैसवाल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथी मकान मालिक का पुत्र मामूली रूप से घायल हो गया। घटना बीती रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
हादसे का विवरणजानकारी के मुताबिक टेंट हाउस में काम करने वाला समीर जैसवाल उम्र 18 वर्ष, मूल निवासी ग्राम सेमरिया, थाना ताला, जिला मैहर जो वर्तमान में खैरी में रहता था। अपने मकान मालिक के बेटे के साथ बाइक पर घूमने निकला था। कबाड़ी मोहल्ले के पास बीहर उन्नत पुल पर ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि समीर का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक दूर जा गिरा और उसे मामूली चोटें आईं।घटना के बाद की स्थितिहादसे के बाद मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक समीर जैसवाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SGMH अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।नो एंट्री खुलने के बाद बढ़ते हादसेस्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात नो एंट्री खुलने के बाद ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है, जिसके कारण इस क्षेत्र में सड़क हादसे आम हो गए हैं।
No comments
Post a Comment