Rewa News: रीवा में भीषण हादसा, बाइक की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर, दो युवकों की मौ#त

Wednesday, 24 December 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले में एक बार फिर हाइवे पर खड़े बड़े वाहनों की वजह से बड़ा सड़क हादसा हो गया।  रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के जोगिनहाई टोल प्लाजा के पास बंधवा मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। इस जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रायपुर से मनगवां की ओर जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक से हुई जोरदार भिड़ंत के कारण बाइक के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगा रही है। हाइवे पर अक्सर खड़े ट्रकों और बड़े वाहनों की वजह से होने वाले ऐसे हादसे क्षेत्र में चिंता का विषय बने हुए, बावजूद प्रशासन द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाये जा रहे हैं।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved