Rewa News : रीवा में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए हुआ मतदान

Monday, 29 December 2025

/ by BM Dwivedi

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, रीवा जिले में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हुआ। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई, जो दोपहर 3 बजे तक जारी रही। मतों की गिनती 2 जनवरी को होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 16 के सदस्य पद के लिए मतदान हो रहा है। 

इसके अलावा जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा तथा जनपद पंचायत गंगेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत महमूदपुर में सरपंच पद के लिए भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। रीवा जिले की चर्चित सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव भी इस उपचुनाव का हिस्सा है। मतदान सामग्री का वितरण एवं मतगणना व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान में यह कार्य जिला पंचायत कार्यालय रायपुर कर्चुलियान से किया गया है, जबकि जनपद पंचायत गंगेव में सरपंच एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए सीएम राइज संदीपन उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगेव में व्यवस्था की गई।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved