Rewa News: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा बायपास व विंध्य क्षेत्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

Monday, 29 December 2025

/ by BM Dwivedi

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सोमवार को मंत्रालय में एमपीआरडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर रीवा बायपास तथा विंध्य क्षेत्र से जुड़े निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से 6-लेन रीवा बायपास के अंतर्गत रतहरा चौराहा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य और कैनाल क्रॉसिंग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने इन कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी दिन उपमुख्यमंत्री ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की भी व्यापक समीक्षा बैठक की।

बैठक में उन्होंने एमपीपीएससी तथा ईएसबी के माध्यम से चिकित्सकीय एवं सहायक पदों की भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। टीबी मुक्त भारत अभियान में जन सहभागिता के उपाय बढ़ाने और पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के सुचारू संचालन संबंधी दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रदेश में ड्रग मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उपमुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों से कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved