Rewa News: गृह मंत्री अमित शाह के रीवा दौरे की तैयारियां तेज, डिप्टी सीएम ने अटल पार्क का लिया जायजा

Friday, 19 December 2025

/ by BM Dwivedi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 दिसंबर को रीवा आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा नेताओं में उत्साह चरम पर है। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भव्य अनावरण होगा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज अटल पार्क का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रतिमा समय पर स्थापित हो जाएगी और इसका अनावरण खुद गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गृह मंत्री के दौरे में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा होने की उम्मीद है। 

बसामन मामा में आयोजित किसान महासम्मेलन मुख्य आकर्षण होगा, जहां किसानों को बड़ी सौगात मिल सकती है। यहां 10 हजार से अधिक गौवंश का संरक्षण और संवर्धन हो रहा है। गोबर और गौमूत्र से प्राकृतिक खाद एवं कीटनाशक तैयार किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को जैविक खेती की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि स्थानीय लोगों में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। उप मुख्यमंत्री ने रीवा के विकास पर खुशी जताते हुए बताया कि 22 दिसंबर से रीवा और इंदौर के बीच 78 सीटर फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। पहली फ्लाइट की सभी सीटें पूरी तरह बुक हो चुकी हैं। इंदौर से आने वाले यात्री चित्रकूट और मैहर में मां शारदा के दर्शन करेंगे। खुद उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में एक दल के साथ इसी फ्लाइट से उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन करेंगे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved