Rewa News: रीवा में तेज रफ्तार बोलेरो ने छात्रा को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Monday, 22 December 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिहिया में   आज दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल से साइकिल पर घर लौट रही एक छात्रा को तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने लापरवाही से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्रा सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। 

जानकारी के अनुसार, छात्रा डिहिया स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल दूर जा गिरी और छात्रा उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved