Rewa News : रीवा में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बसामन मामा में प्राकृतिक खेती प्रकल्प का किया शुभारंभ

Thursday, 25 December 2025

/ by BM Dwivedi

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बसामन मामा पहुंचकर गौ अभ्यारण्य में प्राकृतिक खेती प्रकल्प का शुभारंभ किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने इन सभी का अवलोकन भी किया। 

इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्री गौ अभ्यारण्य के समीप आयोजित विशाल किसान सम्मलेन को संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल तथा रीवा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री ग्रामीण विकास विभाग तथा श्रम एवं सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, एवं विधायकगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved