रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र में गड़रिया मोड़ के पास एक महिला श्रमिक की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रामवती साकेत, निवासी खटखरी के रूप में हुई है। मृतका के भाई ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महिला बुधवार शाम गड़रिया मोड़ के पास गिट्टी डालने का काम कर रही थी।
इसी दौरान वह अचानक टैंक में गिर गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि घटना से एक दिन पहले मंगलवार को उनकी बहन अपनी बेटियों और बेटे से फोन पर बात कर रही थी। घटना के बाद ठेकेदार उसे अस्पताल में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के आरोप की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

No comments
Post a Comment