भाजपा के पितृ पुरुष और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा रीवा के अटल पार्क में स्थापित होने जा रही है। रविवार को उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही प्रतिमा निर्माण तथा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि लगभग साढ़े 14 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा तैयार की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अटल जी एक महान व्यक्तित्व के धनी थे और उनकी गरिमा के अनुरूप ही प्रतिमा की भव्यता होगी। डिप्टी सीएम ने आगे बताया कि प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। दोनों नेताओं की रीवा आने की सहमति मिल चुकी है।बतादें कि सिविल लाइन कॉलोनी स्थित अटल पार्क का निर्माण किया गया है, जिसमें अब अटल जी की यह प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस कार्यक्रम से रीवा वासियों में उत्साह का माहौल है।

No comments
Post a Comment