Satna News: सतना में घायल युवक के परिजन से साफ करवाई एम्बुलेंस

Sunday, 14 December 2025

/ by BM Dwivedi

सतना जिले के जिला अस्पताल में 108 एम्बुलेंस सेवा के नियमों का खुलेआम उल्लंघन हुआ है। सड़क हादसे में घायल एक युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में मरीज की तबीयत बिगड़ने से उल्टी हो गई और वाहन गंदा हो गया। अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंचते ही ड्राइवर ने मरीज की पत्नी से एम्बुलेंस की सफाई करवाई। यह घटना अस्पताल परिसर में खुले आम हुई, लेकिन किसी अधिकारी या कर्मचारी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। घायल युवक का नाम कमलेश रावत है, जो रामनगर का निवासी है। 

हादसे में उनका पैर टूट गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस से सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया था।108 एम्बुलेंस सेवा के सरकारी नियमों के अनुसार, वाहन की सफाई के लिए अलग से बजट निर्धारित होता है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी हालत में मरीज या उसके परिजनों से एम्बुलेंस की सफाई नहीं कराई जाएगी। यह घटना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को उजागर करती है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved