Satna News: सांसद खेल महोत्सव में पहुंचीं साइना नेहवाल, पीएम मोदी ने किया संबोधन

Thursday, 25 December 2025

/ by BM Dwivedi

सतना में दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन समारोह गुरुवार को भव्य रूप से आयोजित हुआ। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल विशेष अतिथि के रूप में पहुंचीं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और युवाओं को खेलों की असीमित संभावनाओं के बारे में प्रेरित किया। पीएम ने कहा कि आज खेलों में अवसर सीमित नहीं, बल्कि असीमित हैं और गरीब परिवार का बच्चा भी शीर्ष पर पहुंच सकता है। महोत्सव की शुरुआत 26 नवंबर से हुई थी, जो 31 दिनों तक चला। सतना और मैहर जिलों के ब्लॉक स्तर पर आयोजित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में कुल 7,963 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। 

सतना में कुल 11 प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ, जिनमें कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, फुटबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, बास्केटबॉल, पुरुष-महिला कुश्ती और एथलेटिक्स शामिल थे। दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और ट्राइसाइकिल रेस जैसे आयोजनों में उत्साह दिखाया। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved