Tragic accident in Maihar: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, रीवा से लौट रहे तीन युवकों की मौ#त

Thursday, 25 December 2025

/ by BM Dwivedi

मैहर जिले में मुकुंदपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गुजरा टोल प्लाजा के पास इंडियन गैस एजेंसी के समीप बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीनों युवक रीवा में मजदूरी करने के बाद अपने गांव जमुना लौट रहे थे। 

मृतकों की पहचान अंकित सोंधिया, दीपक कोल और नागेंद्र कोल के रूप में हुई है। सभी मृतक जमुना गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा और मुकुंदपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा तेज रफ्तारी और सड़क किनारे वाहन खड़ा करने की लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved