Singrauli News : सिंगरौली में NH 39 पर तेज रफ्तार हाईवा पलटा, चालक केबिन में फंसा

Thursday, 22 January 2026

/ by BM Dwivedi


सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगिनी गांव के पास NH 39 पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाईवा अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक हंसलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा काफी तेज गति से जा रहा था। जोगिनी के निकट सड़क की जर्जर स्थिति और अचानक उभरे गड्ढों के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हाईवा पहले डिवाइडर से जा टकराया और फिर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक हंसलाल केबिन में फंस गया था। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और उसे बाहर निकालकर देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया और पलटे हुए हाईवा को सड़क से हटवाकर मार्ग सुचारू कराया।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved