Rewa News : रीवा में दो युवतियों की सूझबूझ से बीहर नदी में कूदने से बची बीमार लड़की

Monday, 5 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के बीचोंबीच बहने वाली बीहर नदी पर बने छोटी पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लड़की नदी में छलांग लगाने की कोशिश करने लगी। समय रहते वहां से गुजर रही दो युवतियां बिना देर किए लड़की को पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई। युवतियों ने हिम्मत दिखाते हुए पहले लड़की को पकड़कर पुल पर खींच लिया और उसे नदी में छलांग लगाने से रोक दिया। इसके बाद युवतियों ने फौरन डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लड़की को अपने साथ सिविल लाइन थाने ले गई। पुलिस जांच में पता चला कि लड़की शहर के नए बस स्टैंड के पास अपने परिवार के साथ रहती है और वह मानसिक रोग से पीड़ित है। थाने में उसके परिजनों को बुलाया गया और काउंसलिंग के बाद लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved