Mauganj News : मऊगंज में उपमुख्यमंत्री ने गृह ग्राम ढेरा के विश्वेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Sunday, 15 February 2026

/ by BM Dwivedi

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मऊगंज जिले में अपने गृह ग्राम ढेरा स्थित विश्वेश्वरनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन, अर्चना और हवन किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इस अवसर पर भक्ति भाव से पूजा-अर्चना में भाग लिया और मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं साझा कीं। 

बतादें कि यह पूजा उनके पैतृक गांव ढेरा में स्थित कुलदेवता के मंदिर में हुई, जहां वे पारिवारिक परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि मनाते हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पवित्र पर्व भगवान शिव की आराधना, तप और भक्ति का प्रतीक है। भोलेनाथ की कृपा से पूरे प्रदेश में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी लोग स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन व्यतीत करें। इस धार्मिक अनुष्ठान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved