रीवा शहर के गुढ़ बाईपास पर आज एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक भागने की कोशिश में बाइक और सवार को कई बार घसीटते हुए कुचल दिया। इस क्रूर हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम रउरा निवासी मुन्नू सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुन्नू सिंह बाल ज्योति स्कूल गुढ़ में अपना बुलेरो वाहन लगाए हुए थे। वाहन की रिपेयरिंग के लिए वे बाइक से मौके पर पहुंचे थे और सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही इनोवा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी चालक और इनोवा कार का कोई पता नहीं चला है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments
Post a Comment