Rewa News : रीवा में 14 साल के किशोर ने 6 साल की चचेरी बहन से किया दु#ष्कर्म

Monday, 23 February 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के त्यौंथर अनुभाग में एक बेहद संवेदनशील और मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय किशोर ने मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो देखने के बाद अपनी 6 साल की चचेरी बहन के साथ बलात्कार किया। घटना की जानकारी घरवालों को होने पर वे स्तब्ध रह गए और बच्ची को तत्काल उपचार के लिए उत्तर प्रदेश के अस्पताल ले गए।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात किशोर ने बच्ची को कुरकुरे खिलाने के बहाने दुकान पर ले जाया। वापस घर लौटने के बाद वह उसे कमरे में ले गया और गलत हरकत करने लगा। दर्द से कराहती बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, जिसकी आवाज सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद परिजन दौड़े आए। बच्ची को इस हालत में देखकर परिजनों के होश उड़ गए। 

बच्ची को तेज ब्लीडिंग हो रही थी, जिसके कारण रात में ही उन्हें उसे यूपी के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इलाज के बाद बच्ची की हालत सुधरने पर रविवार को परिजन थाने पहुंचे और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved