Rewa News : रीवा में नहर किनारे खेल रहे मासूम का फिसला पैर, डूबने से मौ#त

Monday, 23 February 2026

/ by BM Dwivedi


रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुल्लू में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। नहर के किनारे दोस्तों के साथ खेल रहे 9 वर्षीय मासूम रोहन साकेत अचानक पैर फिसलने से नहर में गिर गया और पानी की गहराई में समा गया। जब तक ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

मृतक के पिता राकेश साकेत ने बताया कि बीती शाम करीब 4 बजे उनका बेटा रोहन गांव के ही कुछ अन्य बच्चों के साथ नहर किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह नहर में जा गिरा। साथ खेल रहे बच्चों ने तुरंत मदद के लिए गुहार लगाई, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े आए। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और रोहन को नहर से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला जा सका, उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजन उसे लेकर संजय गांधी अस्पताल रीवा पहुंचे जहां, सोमवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved