Rewa News : रीवा में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 31 लाख की ठगी, 9 आरोपी गिरफ्तार

Thursday, 26 February 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले की चोरहटा पुलिस ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के बहाने 31 लाख 36 हजार 478 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें पुलिस ने रीवा और इंदौर में संयुक्त छापेमारी कर कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी को ग्राम बाहुरीबांध निवासी कौशल प्रसाद तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फर्जी कंपनी के नाम पर निवेश का लालच देकर आरोपियों ने विभिन्न बैंक खातों व नकद के जरिए उनकी पूरी राशि हड़प ली, लेकिन न मुनाफा मिला और न रकम लौटी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल व थाना टीम ने कार्रवाई की, जिसमें गिरफ्तार मुख्य आरोपी गुजरात के महेसाणा जिले के अशोक भाई पटेल, निकुंज भाई ओझा, प्रवीण भाई पटेल सहित अन्य मध्य प्रदेश-गुजरात के निवासी हैं। 

पुलिस ने आरोपियों के पास से टाटा नेक्सॉन कार, टीवीएस जुपिटर स्कूटी, 51 हजार 300 रुपये नकद, 14 मोबाइल फोन और 3 नोट गिनने की मशीनें जब्त कीं। पुलिस का कहना है कि गिरोह ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर ठगी करता था और जांच में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है, साथ ही लोगों से अपील की है कि निवेश से पहले प्लेटफॉर्म की वैधता जांच लें।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved