Rewa News : रीवा में डिजिटल अरेस्ट का नया शिकार, बेटे की गिरफ्तारी बताकर पिता से ठगे रुपये

Wednesday, 18 February 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया निवासी पवन कुमार तिवारी साइबर ठगों के डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गए। ठगों ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर खुद को महाराष्ट्र पुलिस पूना से बताया और दावा किया कि उनका बेटा जेल में बंद है। फ्रॉड ने बेटे की गिरफ्तारी का झांसा देकर रोने की आवाज सुनाई और उसे रिहा करने के नाम पर लाखों रुपये की मांग की। 

हड़बड़ाहट में पवन तिवारी ने बिना ज्यादा सोचे-समझे ठगों के बताए अकाउंट में 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन पैसे देने के बाद भी ठग बार-बार और रकम की मांग करते रहे। जब ठगी का शक हुआ, तो पीड़ित ने तुरंत बैकुंठपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पवन तिवारी ने बताया कि ठग पुलिस की वर्दी में नजर आए, तीन स्टार लगे थे और घंटों तक फोन पर डराया-धमकाया। ठगों ने बेटे की जमानत के नाम पर ऑनलाइन पैसे डालने का दबाव बनाया। पुलिस ने साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved