Rewa News : रीवा में सांसद द्वारा दिव्यांगजनों को बैटरी चालित रिक्शे किए गए वितरित

Wednesday, 18 February 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और सामान्य जीवन जीने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, रीवा द्वारा सांसद विकास निधि से 18 बैटरी चालित रिक्शे वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने शिरकत की और अपने हाथों से दिव्यांगजनों को ये रिक्शे सौंपे। 

सांसद ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक दिव्यांगजन को ऐसी सुविधाएं मिलें, जिससे वे सामान्य व्यक्ति की तरह सरलता और सुगमता से जीवन व्यतीत कर सकें। यह सेवा कार्य बड़े पैमाने पर दिव्यांगजनों तक पहुंच रहा है। सांसद ने बताया कि उनके माध्यम से अब तक रीवा जिले और लोकसभा क्षेत्र में 50 से अधिक बैटरी चालित रिक्शे वितरित हो चुके हैं, और यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। आने वाले समय में भी योग्य दिव्यांगजनों को यह सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने रीवा और मऊगंज जिलों में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों की सराहना की, जहां दोनों जिलों में सेवा कार्य चल रहे हैं। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने सांसद जनार्दन मिश्रा के निरंतर सहयोग और जन कल्याणकारी कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved