सतना जिले के कोटर नगर परिषद क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवक को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।युवक की पहचान शिवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शिवेंद्र की शादी लगभग पांच वर्ष पहले हुई थी। वह अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच तनावपूर्ण संबंध चल रहे थे।
पत्नी की सोशल मीडिया पर अधिक सक्रियता और व्यस्तता को लेकर दोनों के बीच बार-बार विवाद होते थे। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष और साढ़ू द्वारा शिवेंद्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण वह लगातार तनावग्रस्त रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी तरह की पारिवारिक कलह के चलते पहले शिवेंद्र के पिता ने भी आत्महत्या कर ली थी। इसी बढ़ते पारिवारिक विवाद और मानसिक दबाव के कारण शिवेंद्र ने यह कदम उठाया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और आगे की जांच कर रही है।

No comments
Post a Comment