Satna News : धारकुंडी के रास्ते में दिखा बाघ, लोगों की सुरक्षा के लिए बढ़ाई गश्ती

Monday, 16 February 2026

/ by BM Dwivedi

सतना जिले के मझगवां वन रेंज में बाघों की मौजूदगी ने एक बार फिर इलाके में रोमांच और चिंता दोनों पैदा कर दी है। धारकुंडी मार्ग पर रविवार देर शाम एक बाघ सड़क पार करता नजर आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाघ बेखौफ और शांत अंदाज में सड़क पार करता दिख रहा है। शाम करीब 7 बजे धारकुंडी आश्रम जाने वाले रास्ते पर यह दृश्य कैद हुआ, जब एक राहगीर ने अपना वाहन रोककर मोबाइल से इसे रिकॉर्ड कर लिया। 

इस वायरल क्लिप ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर हलचल मचा दी है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने फौरन एक्शन लिया। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि लोगों की जान-माल सुरक्षित रहे और किसी भी मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचा जा सके। साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मझगवां रेंज के सरभंगा और धारकुंडी जंगलों में वन्यजीवों की संख्या काफी अच्छी है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस इलाके में 30 से अधिक बाघ मौजूद हैं। इनके अलावा तेंदुए, हिरण और कई अन्य जंगली जानवर भी बड़ी तादाद में पाए जाते हैं।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved