Satna News : संपत्ति विवाद में भाइयों ने की बहन को जिंदा जलाने की कोशिश

Monday, 16 February 2026

/ by BM Dwivedi

सतना के जवाहर नगर गली नंबर-1 में रविवार शाम को 32 वर्षीय कंचन चौधरी को उसके ही दो भाइयों राकेश चौधरी और बंटू चौधरी ने कथित तौर पर जिंदा जलाने का प्रयास किया। संपत्ति विवाद को लेकर चल रहे लंबे समय से तनाव के बीच भाई-बहन के बीच झगड़ा बढ़ गया, जिसमें आरोपियों ने पहले गाली-गलौज और मारपीट की, फिर कंचन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। 

पीड़िता के अनुसार, उसके भाई घर से नशे का अवैध कारोबार करते हैं और जब वह उन्हें रोकती है तो मारपीट करते हैं तथा पैसे की मांग करते हैं। मोहल्ले के लोगों ने शोर-शराबा सुनकर हस्तक्षेप किया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कंचन को कोतवाली ले जाया गया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved