Sidhi News : सीधी में बारात के दौरान घराती-बराती पक्ष में चले लाठी-डंडे, तीन गंभीर घायल

Sunday, 22 February 2026

/ by BM Dwivedi

सीधी जिले के पड़रा क्षेत्र में शुक्रवार रात बारात के दौरान घराती और बराती पक्ष के बीच जोरदार विवाद हो गया। खुशी पैलेस के पास हुई इस झड़प में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई अन्य को मामूली चोटें आईं। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात डीजे की धुन पर आगे बढ़ रही थी, तभी किसी छोटी-मोटी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतनी तेजी से बढ़ा कि देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी डर गए। विवाद का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन मारपीट काफी उग्र थी। 

घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई पक्ष आवेदन देता है, तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved