Singrauli News : सिंगरौली में एनसीएल पर प्रताड़ना का आरोप, युवक ने पेट्रोल लेकर दी आत्महत्या की धमकी

Saturday, 28 February 2026

/ by BM Dwivedi

सिंगरौली जिले के निगाही क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने एनसीएल की ठेका कंपनी क्लॉउटेक पर गंभीर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए निगाही जीएम ऑफिस के मुख्य गेट पर आत्महत्या की धमकी दी। युवक की पहचान विनोद साकेत के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, विनोद ने जीएम ऑफिस जाते समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने कंपनी प्रबंधन पर पिछले चार महीनों से जॉइनिंग लेटर के नाम पर बार-बार घुमाने और मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाया। घटना के दौरान विनोद ने एक हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आत्महत्या करने की धमकी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को समझा-बुझाकर स्थिति नियंत्रण में कर ली। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved