मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज सुबह रानी तालाब प्रांगण में भ्रमण के दौरान स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विभिन्न विषयों पर खुलकर बातचीत की। क्षेत्रीय जनों ने भी उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अमहिया, रीवा स्थित अपने निवास पर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उनसे मिलने पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने हर किसी को होली की बधाई देते हुए त्योहार की उल्लासपूर्ण कामनाएं व्यक्त कीं। साथ ही, लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment