Rewa News : रीवा में होटल लैंडमार्क में होली पार्टी के दौरान बवाल, लूट का आरोप, देखें video

Thursday, 5 March 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के प्रतिष्ठित होटल लैंडमार्क रतहरा में होली के दिन आयोजित पार्टी में जमकर हंगामा हुआ। पार्टी में पहले शराब का सेवन हुआ, जिसके बाद बिल भुगतान को लेकर होटल मैनेजमेंट और पार्टी करने वालों के बीच मारपीट हो गई। घटना दोपहर के समय हुई। कटनी निवासी मोहनलाल बालानी ने बताया कि उनकी ससुराल रीवा में है और उनके साले द्वारा यह पार्टी आयोजित की गई थी। वे पूरे परिवार के साथ कटनी से रीवा आए थे। उनके अनुसार, होटल मैनेजमेंट ने उनके परिजनों के साथ मारपीट की और तीन मोबाइल फोन तथा सोने की चेन छीन ली। पीड़ितों में महिलाएं और नाबालिग बच्चियां भी शामिल थीं। 

देखें video 

दोपहर करीब 4 बजे कार से कुछ लोग समान थाना पहुंचे और पुलिस को बताया कि होटल लैंडमार्क में उनके साथ मारपीट हुई है तथा कई लोगों को बंधक बनाकर पीटा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां कुछ लोगों को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया गया और तीन आरोपियों को थाने ले जाया गया। होटल मैनेजमेंट का कहना है कि पार्टी करने वालों ने 400 लोगों के लिए ढाई लाख रुपये में बुकिंग की थी, लेकिन बिल भुगतान के समय पूरा पैसा नहीं दिया और मारपीट पर उतारू हो गए। मैनेजर ने दावा किया कि मारपीट दोनों पक्षों से हुई। वहीं सूत्रों के अनुसार, मैनेजर ने अपनी पार्टी में एक दर्जन लोगों को भोजन कराया था, जिसके कारण बिल में कटौती को लेकर विवाद शुरू हुआ और नशे में मैनेजर ने मारपीट की शुरुआत की।

 इस घटना से सवाल उठ रहे हैं कि होली के दिन शराब पूर्णतः प्रतिबंधित होने के बावजूद पार्टी में शराब का सेवन कैसे हुआ और अनुमति किसने दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं तथा होटल के सीसीटीवी फुटेज और जप्त मोबाइल में बनी वीडियो की जांच कर रही है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved