Singrauli News : सिंगरौली के बैढ़न कोतवाली में शराबी युवक ने किया हंगामा, वीडियो वायरल, देखें video

Thursday, 5 March 2026

/ by BM Dwivedi

सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली परिसर में बुधवार देर रात एक शराबी युवक ने हंगामा मचा दिया। नशे में धुत युवक ने थाने के अंदर पुलिसकर्मियों से तीखी बहस की, गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक किसी शिकायत लेकर देर रात कोतवाली पहुंचा था। नशे की हालत में वह अपनी बात स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। वीडियो में वह चिल्लाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहा है और पुलिसकर्मियों से उलझता दिख रहा है। गुस्से में आने के बाद युवक थाना परिसर से बाहर निकल गया। 

देखें video

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। फिलहाल युवक की पहचान और वह किस मामले की शिकायत लेकर थाने आया था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि युवक पूरी तरह नशे में था और अपनी शिकायत ठीक से बता नहीं पा रहा था। उन्होंने कहा कि यदि युवक शांतिपूर्वक और स्पष्ट रूप से शिकायत दर्ज कराएगा, तो पुलिस नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved