काफी अर्से बाद प्रियंका चोपड़ा सोमवार को मुंबई लौटी हैं। वो अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करने के लिए अमरीका से कुछ दिनों के लिए भारत आई हुई हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ उनकी बेटी भी आई है, जिसे वो लोगों की नजरों से दूर रखे हुए हैं। प्रियंका के साथ उनका अमरीका से बॉडीगार्ड भी आया हुआ है। जो प्रियंका को लोगों से सुरक्षा प्रदान करता है। आम लोग तो दूर मीडिया को भी उनके आसपास नहीं भटकने देता है। गुरुवार को मुंबई के ताज में प्रियंका स्पॉट हुईं थी। उन्हें कवर करने के लिए पहले से ही वहां पर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था। प्रियंका जब वहां पर पहुंची तो उनका स्टाइलिश बॉडीगार्ड उन्हें मीडिया से दूर रखा। इस दौरान उसका अंदाज और लुक्स लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जिसे बाद में सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस विडियो पर लोगों ने खूब कमेंट भी किया। किसी ने उसकी तुलना हॉलीवुड स्टार से की तो किसी ने सुपर हीरो बना दिया।
इसे भी देखें : रीवा के आदर्श के नाम दर्ज हुआ योग के पद्म बकासन पर पहला वर्ल्ड वाइड रिकार्ड
तीन साल बाद लौटी भारत
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद भारत लौटीं हैं। जब से वो इंडिया आई हैं मीडिया में छाई हुई हैं। उनके हर क्रियाकलाप को मीडिया कवर करने के लिए उनके पीछे लगा रहता है। सोशल मीडिया में भी प्रियंका अपनी हर गतिविधि को फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं। हालांकि उनका बहुत बिजी शेड्यूल है। फिर भी वो मुंबई में हर उस जगह पहुंच रही हैं जहां से उनकी यादें जुड़ी हुई हैं। इस दौरान वो खूब इंज्वाय भी कर रही है। बीते दिन वो मुंबई के मरीन ड्राइव पहुंची हुई थी जहां पर उन्हों ने खूब मस्ती की। बताया जा रहा है कि वो जल्दी ही कटरीना और आलिया के साथ एक फिल्म की भी शूटिंग भी शुरू करेंगी।
कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.
No comments
Post a Comment