जन सहयोग से पुलिस के हाथ लगा वाहन चोर गिरोह, सात चार पहिया व छह दो पहिया वाहन बरामद

Monday, 12 December 2022

/ by BM Dwivedi

रीवा। जनता के सहयोग से ही पुलिस अपराधियों पर नकेल लगा सकती है। इसके लिए पुलिस और जनता के बीच तालमेल होना जरुरी होता है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा बीच-बीच में इस संदर्भ पर जिले के मुखिया को अवगत कराया जाता है। जिले में बैठे एसपी भी पुलिस हेल्पलाइन नबंर जारी करना, समाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता से पुलिस का सहयोग किये जाने एंव बीच-बीच थानो में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की बैठक लेने का कार्य करते है। ताकि पुलिस और जनता के बीच चली आ रही खाई को दूर किया जा सके। आज उसी का परिणाम है कि एसपी नवनीत भसीन ने पत्रकार वार्ता कर वाहन चोर के बड़े गिरोह का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि चोर गिरोह से सात चार पहिया वाहन एंव छह दो पहिया वाहन बरामद किये गये है। 

इसे भी देखें :पुलिस कर रही थी काबिंग गस्त, वारदात को अंजाम दे कर निकल गए लुटेरे

फौजी की चोरी गई वैगनआर पुलिस के लिए बनी मददगार

समान थाना क्षेत्र के नेहरुनगर निवासी सेनि. फौजी की बैगनआर कुछ दिन पूर्व चोरी हो गई। समान थाना के पुलिस सहित शहर की पुलिस की पुलिस ने बहुत हाथ-पैर पटके लेकिन बैगनआर सहित चोर का सुराग नहीं लगा पाई। अचानक एक आम नागरिक को विवि थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में दो दिन से पड़ी बैगनआर नजर आई। जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने जब बैगनआर से कवर हटा कर देखा तो अंदर कोरेक्स नशें में चोर अतुल उर्फ छोटू सोनी पिता भैयालाल 22 वष्र निवासी उमरी व्यौहरा थाना रायपुर कर्चुलियान हाथ अनंतपुर हनुमान मंदिर समीप निवासी सोते हुये मिला। जिसे उसके साथियों ने अंदर लॉक कर समय काटने के लिए कोरेक्स की सीसियों की व्यवस्था करते हुये बंद कर चले गये थे। जिसे पुलिस ने कार का कांच फोड़ कर बाहर निकाला। पुलिस ने जब अमित उर्फ छोटू सोनी से पूछतांछ की तो गिरोह के सदस्यों के नाम का खुलासा होने के साथ ही चोरी की कई वाहने हाथ लग गई।

इसे भी देखें : मनाया गया भारतीय भाषा दिवस, विभिन्न भाषाओं को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर

पिता की शान को शर्मशार कर रहा शातिर चोर 

वाहन चोर गिरोह का मुख्य सरगना संकल्प द्विवेदी  उर्फ बेटू 22 वर्ष निवासी देवरा थाना रामनगर हाल रीवा है जो एक पुलिस कर्मी को पुत्र है। एक ओर पिता पुलिस की शान बन कर अपराधियों पर लगाम लगाने का काम कर रहा तो वहीं दूसरी ओर उनके हाथ से बेलगाम हुआ पुत्र अपने ही पिता की शान पर कीचड़ उछालने में आमदा है। उसके विरुद्ध सिविल लाइन, मनगवां, समान और विवि थाना में 15 चोरी के अपराध दर्ज हैं। इसी प्रकार उसके साथी अतुल उर्फ छोटू सोनी के विरूद्ध विवि, समान, चोरहटा एंव सिविल लाइन थाना में चोरी के एक दर्जन अपराध दर्ज है। जो हाल ही में जेल से छूट कर आने के बाद समान थाना क्षेत्र में बैगनआर को चुराने का प्रयास किया।

इसे भी देखें :तीन दिन के अंदर बेटी नहीं मिली तो थाने के सामने करेंगे आत्मदाह

रोहित और विपिन करते थे रैकी

पुलिस ने संकल्प द्विवेदी और अतुल सोनी के साथ ही वाहन चोरी के आरोप में रोहित पटेल पिता कौशल पटेल 24 वर्ष निवासी न्यू बस स्टैंड एवं विपिन मिश्रा पिता संदीप मिश्रा 25 वर्ष निवासी सुरसा थाना रायपुर कर्चुलियान को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पकड़े गये रोहित और विपिन वाहन चोरी करने के पहले रैकी का काम करते थे। जो वाहन चोरी करने में सरलता लगती उसकी खबर अपने गिरोह के सरगना संकल्प द्विवेदी को देते। फिर योजनाबद्ध तरीके से सारे सदस्य मिल कर चोरी को अंजाम देते थे। 

इसे भी देखें : काले गुब्बारे छोड़कर आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री का किया विरोध

बैगनआर के साथ पुलिस के हाथ लगे कई वाहन

जनमानस की सूचना पर पुलिस को चोरी गई बैगनआर क्रमांक एमपी 19 सीए 2940 लगी थी। जिसके सहारे से पुलिस ने बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 एचसी 6829, बोलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 53 जीए 2217, बोलेरो क्रमांक एमपी 17 सीए 7415, मारुति 800 कार क्रमांक पीबी 15 बी 9545, मारुति अल्टो क्रमांक एमपी 21 सीए 0322 बरामद की। इसके साथ ही दो पहिया वाहन में पुलिस के हाथ अपाचे, होंडा साइन, डीलक्स, एक्टीवा आदि 6 नग वाहन जब्त किये।

कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved