रीवा न्यायालय परिसर से चोरों ने एक दिन में उड़ाई तीन बाइकें, जानिए क्यों लगातार हो रही वारदात

Thursday, 8 December 2022

/ by BM Dwivedi


सिविल लाइन थाने में पीड़ितों ने दर्ज कराई शिकायत, आए दिन हो रही घटनाएं 

रीवा। न्यायालय परिसर से चोरों ने एक दिन में तीन मोटर साइकिल पार कर दी। पीड़ितों ने शिकायत थाने में दर्ज करवाई है लेकिन आरोपियों का अभी तक पता नहीं चल पाया। चोरहटा थाने के बिहरा गांव निवासी जगनारायण सिंह अपनी मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 17 एमएस 4188 में सवार होकर न्यायालय पेशी में आए थे। उन्होंने अपनी मोटर साइकिल बाहर खड़ी कर दी थी और अंदर पेशी में चले गए। इस दौरान चोरों ने उनकी बाइक पार कर दी। जब वापस लौट कर आए उनकी मोटर साइकिल गायब थी। समीप ही खड़ी एक अन्य व्यक्ति की मोटर साइकिल भी चोर उठा ले गए। परेशान होकर पीड़ित काफी देर तक वाहनों की तलाश में भटकते रहे। बाद में उन्होंने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए वाहनों का अभी तक पता नहीं चल पाया। न्यायालय परिसर के आसपास बड़ी संख्या में मोटर साइकिल खड़ी रहती हैं जिसे लेकर भागना चोरों के लिए भी काफी आसान होता है। आए दिन न्यायालय परिसर में बाइक चोरियां हो रही हैं। दरअसल कोर्ट के सामने सड़क पर दोनों तरफ बाइकें खड़ी रहती हैं। जिनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं होता। जिससे भीड़ में चोर आसानी से बाइकें पार कर देते हैं। 

इसे भी देखें : पुलिस की नौकरी खाने में तुले वाहन चोर, नाकामी पर एएसपी ने एक को किया निलंबित

सांयकाल चोरी हुई अधिवक्ता की बाइक

न्यायालय परिसर से  सांयकाल चोरों ने एक अधिवक्ता के बाइक पार कर दी। उन्होंने सुबह अपनी बाइक न्यायालय परिसर में खड़ी की थी और चोरों ने उसे पार कर दिया। शाम को जब हुए घर जाने के लिए वाहन के पास आए तो वह गायब थी। उन्होंने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। न्यायालय परिसर के पार्किंग में उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी जिसे चोरों ने पार कर दी।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved